Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

इंदौर पुलिस ने सुनसान रास्तों पर लूट की घटना को अंजाम देने वाली गैंग को पकड़ा, 19 मोबाइल किए जब्त…

45

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राऊ थाना पुलिस ने एक ऐसी गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसने एक रात में ही 19 मोबाइल लूट लिए और साथ ही एक ट्रक ड्रायवर को चाकू मारकर लूट करके भाग गए थे, पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक सर्चिंग की और पांच सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से लूटे गए 19 मोबाइल और दो फीट लंबे दो धारदार चाकू और एक 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद की है।

पकड़ी गई इस गैंग के बारे में एसीपी रुबीना मीजवानी ने बताया कि 17 अप्रैल को इंदौर बाईपास पर राऊ थाना अंतर्गत आने वाली ओमैक्स सिटी कालोनी के बाहर खड़े एक ड्राइवर को अज्ञात बदमाश ने चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था और ड्राइवर से मोबाइल और जेब में रखे तीन हजार रुपए लेकर फरार हो गया था।  गाड़ी का हेल्पर जो उस समय पंचर बनवाने गया था जब वापस पहुंचा तो उसने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो इस मामले में पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

गैंग बड़वानी की तरफ जाती दिखाई दी, इस दौरान बदमाशों ने रास्ते में 19 मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बड़वानी तक पीछा किया। लेकिन जानकारी लगने पर सभी आरोपी वापस इंदौर की तरफ भाग निकले। आखिरकार पुलिस ने सभी आरोपियों को खजराना इलाके के एक मकान से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास दो फीट लंबे दो धारदार चाकू और 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद की गई है। बदमाशों ने इसी चाकू से ट्रक ड्राइवर पर हमला किया था। एसीपी मिजवानी के बताया सभी आरोपी नशे करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देते हैं और लूट के सामान को बेचकर अय्याशी करते हैं। इन सभी आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं जिनसे और कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है…

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.