Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा

36

उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट को लेकर बड़ी खबर है. कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर आतंरिक सर्वे कराया है. इस सर्वे में दोनों सीटों पर गांधी परिवार को लड़ाने की मांग की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अपने रणनीतिकार सुनील कोनुगोलू से कुछ दिन पहले ये सर्वे करवाया था. आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही सीटों पर गांधी परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़ने की जनता के बीच से मांग है और उनके चुनाव लड़ने पर ऐतिहासिक जीत पक्की है. अब फैसला गांधी परिवार को लेना है.

बता दें कि यूपी की इन दोनों सीटों को लेकर पिछले काफी दिनों से माथापच्ची चल रही है. कांग्रेस पार्टी ने अभी तक इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. कभी कहा जा रहा है कि अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं तो कभी सुनने में आता है कि रायबरेली सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी ताल ठोक सकती हैं. वहीं राहुल के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के भी अमेठी से चुनाव लड़ने की बात की जा रही थी. ऐसे में देखना होगा कि इस सर्वे के बाद कांग्रेस क्या फैसला लेती है.

अमेठी और रायबरेली कांग्रेस और गांधी नेहरू परिवार का गढ़

बता दें कि अमेठी और रायबरेली दशकों तक कांग्रेस और गांधी नेहरू परिवार का गढ़ रहा है. मगर पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को यहां से हार मिली. इसके के बाद राहुल गांधी ने अमेठी आना बिल्कुल भी छोड़ दिया. पिछले पांच साल में वो करीब 2 से 3 बार यहां आए. हालांकि, सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से पर्चा भर सकते हैं. हालांकि इसको लेकर कोई अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं है.

बता दें कि बीजेपी ने अमेठी से स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं रायबरेली सीट पर बीजेपी ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. उधर, राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से पर्चा दाखिल कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.