Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश...

दूल्हा-दुल्हन ने दिया मतदान जागरूकता का परिचय…शादी के मंडप से सीधे पहुंचे मतदान करने

21

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। आज छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी में मतदान हो रहा है। जनता में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपने काम छोड़कर सुबह सवेरे ही मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जहां छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर में शादी वाले खास दिन भी दूल्हा दुल्हन मंडप से सीधे मतदान केंद्र वोट डालने पहुंचे।

मतदान जागरुकता का उदाहरण देते हुए कई नवविवाहित जोड़ो ने मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी डाली। मामला अमरवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिंगोड़ी से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम कतिया ढाना-राजनगांव का है। जहां शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंचे।

दूल्हा बने दुर्गेश ढाकरिया बारात लेकर राहीवाडा ब्याहने आया था। यहां रात में विद्या ढाकरिया के साथ विवाह हुआ। वहीं पूरी रात विवाह के कार्यक्रम चलने के बाद विदाई से पहले सुबह 7:30 बजे दुल्हन ने राहीवाडा में मतदान किया और दूल्हे ने मंडप से सीधे जाकर बूथ क्रमांक 223 रजोला में अपने वोट डाला। साथ ही दोनों ने लोगों से मतदान करने की अपील की। ऐसी ही एक अन्य तस्वीर नरसिंहपुर में देखने को मिली जहां ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने वोट डाला फिर उसकी विदाई हुई। मंडला के गांव गोटेगांव खेड़ा में दुल्हन पूजा मेहरा ने विदाई के पहले मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। दूल्हा बने योगेश ने बताया कि पूजा की ख्वाहिश थी कि विदाई से पहले वह अपने मत का प्रयोग करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.