Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

चांटा मारने को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों ने मिलकर एक युवक को उतार दिया मौत के घाट..

47

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नीलगंगा थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी, आपको बता दें कि इस वारदात में दोनों भाइयों की मां भी शामिल थी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद चांटा मारने से शुरू हुआ था। इंदौर जिले के भैरू बाबा मंदिर के पीछे रेखा बघेला अपने दो बेटे दीपक और अंकित के साथ किराए के मकान में रहती है। रेखा के दोनों बेटे पानी की केन और दूध बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि महेंद्र नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची रहवासियों ने बताया कि दीपक और अंकित और उनकी मां रेखा ने एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक युवक महेंद्र दूध की गाड़ी चलाता था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि दीपक आए दिन उत्पात मचाता है और चांटा मारने को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था। महेंद्र ने दोनों भाइयों को चांटा मार दिया था पता लगने पर दोनों भाइयों की मां रेखा भी वहां पहुंच गई और महेंद्र को घायल कर तीनों भाग गए। महेंद्र को उसके साथी अस्पताल लेकर गए यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.