Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान

22

छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित इस लोकसभा में लोग लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है। बस्तर में 11 प्रत्याशी मैदान में है लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों बड़े दलों में आमने सामने की टक्कर देखने को मिल रही है।

पहली बार वोट डालने के बाद खुशी से झूमती मतदाता…

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने किया मतदान, सुकमा जिले के नागरास मतदान केंद्र में परिवार समेत डाला वोट, अपने जीत का किया दावा…

बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप मतदान केंद्र के लिए निकले, मतदान से पहले रामपाल गांव के शिव मंदिर में महेश कश्यप ने परिवार सहित की भगवान शिव की पूजा अर्चना..

पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने किया मतदान। मतदान की अपील के साथ विपक्ष से अधिक सीटें लाने की कही बात…

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88 दंतेवाड़ा में मतदान की प्रतिशत अब तक 14.34 है

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 1 सीट पर मतदान है। इसके लिए 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। बस्तर लोकसभा में आठ विधानसभा क्षेत्र है। 8 विधानसभा सीटों पर 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, जगदलपुर और बस्तर विधानसभा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.