Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट, मतदान केंद्र से कही ये बात

45

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. शुक्रवार को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग हो रही है. पहले फेज में 1625 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. लोकतंत्र के महापर्व में 16 करोड़ से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. नागपुर में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने भी मतदान किया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक ज्योति वोट डालने पहुंची और वोट करने के बाद लोगों से अपील की कि वे भी अपना वोट डालें. ज्योति ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वोट डालना हमारा कर्तव्य है.

पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच सीट- गढ़चिरौली- चिमूर, भंडारा- गोंदिया, रामटेक, चंद्रपुर और नागपुर में मतदान हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत देश की कई बड़े नेताओं ने लोगों से मतदान करने की अपील की है. वहीं ज्योति ने वोट डालने के बाद कहा- मुझे वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा है. हम इस देश के नागरिक हैं और वोटिंग हमारा कर्तव्य है. इसलिए हमें वोट जरूर देनी चाहिए. वोट डालने के बाद ज्योति अपने मां बाप के साथ नजर आई.

ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटी महिला

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं. उनका जन्म 16 दिसम्बर 1993 को हुआ है. नागपुर की रहने वाली ज्योति का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज है. इसके साथ ही ज्योति आम्गे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है. एकॉन्ड्रोप्लेसिया यानि बौनेपन की बीमारी से पीड़ित ज्योति की लंबाई 61.95 सेंटीमीटर है.

हॉरर शो में दिखी हैं ज्योति

ज्योति आम्गे से पहले दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का खिताब ब्रिजेट जॉर्डन के पास था. 2009 में ज्योति को यह खिताब मिला. ज्योति बिग बॉस सीजन 6 में नजर आ चुकी है. तब ज्योति को लोगों का भरपूर प्यार मिला था. इसके साथ ही वह अमेरिका में बनी फेमस हॉरर स्टोरी फ्रेक शो’ में भी दिख चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.