Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप

21

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है. आज 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है. वोटिंग के बीच सपा ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं. समाजवादी पार्टी ने भाजपा समर्थकों पर बूथ कब्जा करने का आरोप लगाया है. साथ ही सपा ने ये भी कहा है कि पुलिस मुस्लिम वोटरों से अभद्रता कर रही है.

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. सपा ने ट्वीट कर कहा कि रामपुर लोकसभा के बिलासपुर में बूथ संख्या 52 पर भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर कब्जा किया जा रहा है. सपा के वोटरों को भगाया जा रहा है.कैराना लोकसभा के गंगोह में बूथ संख्या 7 पर प्रशासन द्वारा लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है.

Lok Sabha

कैराना के शामली में मुस्लिम मतदताओं के साथ अभद्रता

वहीं, कैराना लोकसभा के शामली में बूथ संख्या 447 पर मुस्लिम मतदताओं के साथ पुलिस अभद्रता कर रही. मुस्लिम वोटरों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा. चमरौआ में बूथ संख्या 82 पर पुलिस द्वारा सपा के एजेंट को जबरन थाने में बंद किया गया, मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा. रामपुर लोकसभा के चमरौआ में बूथ संख्या 182, 183, 185 पर पुलिस द्वारा जबरन मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है.

Kairana

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है. वहीं, सपा ने कहा कि बिजनौर लोकसभा के बिजनौर में बूथ संख्या 92 पर प्रशासन मतदाताओं से अभद्रता कर रहा है. वोट नहीं डालने दिया जा रहा है. सहारनपुर नगर में बूथ संख्या 270 पर दो वार्डो के लिए एक ही ईवीएम होने के कारण मतदान में परेशानी हो रही है. सपा ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराए.

इन 8 सीटों पर मतदान जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश की जिन आठ लोकसभा सीटों वोटिंग जारी है, उनमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट शामिल हैं. इन सीटों पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से सात महिलाएं शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.