Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुजफ्फरपुर: घर पर चल रहा था मां का श्राद्ध, छोटा भाई बना हैवान… बड़े भाई को काटकर नदी में फेंका

47

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरशेर गांव में मां का श्राद्ध भी पूरा नहीं हुआ था कि छोटे भाई नवीन ने एक अन्य के साथ मिलकर बड़े भाई रणवीर कुमार पर धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतार दिया. सबूत मिटाने के लिए शव को कोदरिया पुल से बूढ़ी गंडक नदी फेंक दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने SDRF और गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया. साथ ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी भाई नवीन और उसके सहयोगी को गिरफ्तार भी कर लिया.

हत्या का यह मामला सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरशेर गांव का है. मृतक की पहचान उमाशंकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रणवीर के रूप में हुई. रणवीर के पिता उमाशंकर सिंह बड़े बेटे की हत्या के बाद से बदहवास हैं. उनका कहना है कि अभी पत्नी की मौत के सदमे से वह ऊभर भी नहीं पाए थे कि छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई को ही मार डाला. वहीं पुलिस ने जब आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो शव छिपाने की जानकारी दी.

हत्या करने के बाद गंडक नदी में फेंका शव

बताए गए लोकेशन के आधार पर SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बूढ़ी गंडक नदी से शव निकाला गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी छोटे भाई नवीन ने बताया कि उसने ब़ड़े भाई की गला काटकर हत्या की थी. सबूत मिटाने के लिए शव को नदी में फेक दिया था, जिससे किसी को भनक तक न लगे, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया. पुलिस ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम देने वाले सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया.

चचेरे भाई के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या

सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि छोटा भाई नवीन कुमार एवं चचेरे भाई हलचल ऊर्फ अमन तरियानी थाने में हत्या मामले में अभियुक्त हैं. एक बार नवीन को भाई रणवीर ने ही पुलिस के हवाले कर दिया था. नवीन अपने पिता को डरा-धमकाकर रुपए लेकर इधर-उधर खर्च करता रहता था, जिसका मृतक रणवीर विरोध करता था.

बड़े भाई के विरोध से तंग आकर नवीन और चचेरे भाई हलचल उर्फ अमन ने हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं. मृतक के पिता उमाशंकर सिंह ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.