Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

बसपा प्रमुख मायावती की मध्य प्रदेश में पहली चुनावी सभा शुक्रवार को रीवा में

46

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती की इस लोकसभा चुनाव में पहली सभा शुक्रवार को रीवा में होने जा रही है। सभा दोपहर 12 बजे होगी। पार्टी ने यहां से अभिषेक पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

देश में बसपा के पहले लोकसभा सदस्य भीम सिंह रीवा से ही निर्वाचित हुए थे। इसके बाद दो और लोकसभा चुनावों में यहां से पार्टी जीती है, इसलिए रीवा से उसे अधिक उम्मीद रहती है।

लगभग पांच माह पहले हुए विधानसभा चुनाव की रोशनी में देखें तो रीवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में कुल मिलाकर पार्टी को दो लाख दो हजार मत मिले थे जो कुल डाले गए मतों का 16 प्रतिशत है।

रीवा के बाद उनकी सभा 28 अप्रैल को मुरैना में प्रस्तावित है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की सभाएं भी कुछ सीटों पर हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मायावती ने नौ जिलों में 10 सभाएं की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.