Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे...

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में झुलसे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, केमिकल मिक्सिंग के समय हुआ था ब्लास्ट..

42

मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को आंबा चंदन में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। जिसमें तीन मजदूर गंभीर रूप से जलकर घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के महू थाना क्षेत्र के आंबा चंदन का है।

जहां पर पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई और आग के बाद एक विस्फोट हुआ था। जिस में 3 मज़दूर झुलस गए थे जिनको इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया था। जहां कलेक्टर आशीष सिंह मजदूरों का हालचाल जानने पहुंचे थे।

वहीं आज एक मजदूर रोहित निवासी दतोदा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि केमिकल रखे रूम में मिक्सिंग के दौरान आग लगी थी। आग की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी झुलस गए थे। हादसा मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.