Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रीवा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एएसआइ ने की मतदान करने की अपील, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

54

रीवा। लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू है। सेमरिया थाना में पदस्थ एएसआइ ने इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट की, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी दी गई कि इंटरनेट मीडिया में एएसआइ ने लोकतंत्र को बचाने बीजेपी को जिताने व रीवा से बीजेपी प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को वोट देने जनता से अपील की। उक्त पोस्ट इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए।

एएसआइ पीएन सतनामी को लाइन अटैच किया है

आचार संहिता में पुलिस अधिकारी की इस पोस्ट के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सेमरिया में पदस्थ एएसआइ पीएन सतनामी को लाइन अटैच किया है।एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि इंटरनेट मीडिया में पोस्ट सामने आने के बाद एएसआइ को लाइन अटैच कर मामले की जांच करवाई जा रही है, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कई शासकीय कर्मचारी ऐसे हैं जो नेताओं के काफी करीबी होते हैं

बता दें की जिले में कई शासकीय कर्मचारी ऐसे हैं जो नेताओं के काफी करीबी होते हैं और उनके दम पर अपनी नौकरी में धौंस भी दिखाते रहते हैं और मनमानी काम भी करते हैं। इतना ही नहीं इन नेताओं का सहारा लेकर उलट फेर भी करते रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.