Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

रिश्ते में खटास आने पर व्यक्ति ने की अपने ‘लिव-इन पार्टनर’ के बेटे की हत्या

40

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ के छह वर्षीय बेटे की हत्या करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गंज इलाके में नशे की हालत में कथित तौर पर टूटी बीयर की बोतल से लड़के का गला काट दिया।

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़के को आखिरी बार सुबह आरोपी गणेश मीणा के साथ देखा गया था। गणेश और लड़के की मां लिव-इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे महिला की वफादारी पर शक होने लगा।

पुलिस ने कहा, “गणेश को शक था कि महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध है। लगातार झगड़े के कारण वह अपने बेटे को बैतूल में आरोपी के पास छोड़कर सारनी शहर में अलग रहने लगी थी।” पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक मंगलवार की सुबह नशे में धुत्त मीणा दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले लड़के के स्कूल गया और उसे एक सुनसान इमारत में ले गया जहां उसने कथित तौर पर बीयर की बोतल से उस पर हमला किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने मौके से लड़के का शव बरामद किया और आगे की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.