Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

सिडनी: चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर जानलेवा हमला, चेहरे पर चाकू से कई वार

36

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान एक पादरी चाकू से हमला किया गया है. यह घटना वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में एक व्यक्ति द्वारा छह लोगों की हत्या के कुछ ही दिन बाद हुई है. चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बिशप मार मारी इमैनुएल वेकली के क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में एक सेवा का नेतृत्व कर रहे थे, तभी उनके पास आए एक शख्स ने हमला कर दिया.

चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान एक शख्स जो कि पूरा काला कपड़ा पहना हुआ था, वो पादरी के पास पहुंचा और उनके चेहरे और शरीर पर चाकू से हमला कर दिया. आनन-फानन में चर्च में मौजूद लोगों ने पादरी को बचाने का प्रयास भी किया. बताया जा रहा है कि घटना की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई थी.

चाकूबाजी की इस घटना में चार और लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में वो लोग शामिल हैं जो पादरी को बचा रहे थे. एनसीए न्यूजवायर की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स एम्बुलेंस पैरामेडिक्स को स्थानीय समय के अनुसार सोमवार शाम करीब 7.15 बजे घटना की सूचना मिली थी.

अस्पताल में चल रहा पादरी का इलाज

हमले में घायल पादरी को आनन-फानन में लिवरपूल अस्पताल ले जाया गया. वहीं, जो चार लोग घायल हुए हैं उनमें 30 साल के एक शख्स को गंभीर चोटें आईं हैं. रिपोर्ट के अनुसार 20 साल के एक अन्य व्यक्ति के हाथ में चोट लगी है. घटना को लेकर सिडनी पुलिस ने कहा है कि उसने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा है कि घटना में घायल हुए लोगों को चोटें आई हैं. डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

सिडनी में एक प्रमुख धार्मिक नेता हैं पादरी

जिस पादरी पर हमला किया गया है वो सिडनी में एक प्रमुख धार्मिक नेता और पूर्व के ऑस्ट्रेलियाई असीरियन चर्च के सदस्य हैं. चर्च के पादरी कोरोना महामारी के दौरान अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए थे. तब उन्होंने दावा किया था कि कोरोना के लिए जो टीके लगाए जा रहे हैं वो व्यर्थ हैं. हमारे सामान्य रूप से रहने से ही हमारी प्रतिरक्षा बढ़ेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.