Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

जबलपुर में पहले दिन 101 कर्मचारियों ने किया डाक मतपत्र से मतदान

37

जबलपुर। लोकसभा चुनाव के तहत चुनाव ड्यूटी पर तैनात ऐसे 101 शासकीय सेवकों ने रविवार को माडल स्कूल स्थित सुविधा केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिन्हें डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। इनमें जबलपुर के दूसरे जिलों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात 60 शासकीय सेवक तथा दूसरे जिलों के जबलपुर जिले में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए 41 शासकीय सेवक शामिल हैं।

सुबह से शाम तक वोट डालने की सुविधा

आयोग के मुताबिक ऐसे सभी शासकीय सेवक जो जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं, लेकिन निर्वाचन कार्य में उनकी ड्यूटी अन्य जिलों में लगी है तथा ऐसे शासकीय सेवक जो अन्य जिलों के मतदाता हैं एवं उनकी चुनाव ड्यूटी जबलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में लगी है और इस वजह से वे मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र पर वोट नहीं डाल सकेंगे, उन्हें डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

सुबह से शाम तक वोट डालने की सुविधा

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ऐसे सभी शासकीय सेवक जिनमें पुलिस एवं रेल पुलिस के जवान भी शामिल हैं मतदान की सुविधा देने माडल स्कूल के कक्ष क्रमांक 13, 14 एवं 16 में फेसिलिटेशन सेंटर्स (सुविधा केंद्र) बनाए गए हैं। ऐसे शासकीय सेवक लगातार तीन दिन 14, 15 एवं 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। माडल स्कूल के कक्ष क्रमांक 13 एवं 14 स्थित फेसिलिटेशन सेंटर्स पर जबलपुर में निवासरत अन्य जिलों में चुनाव ड्यूटी में तैनात शासकीय सेवक तथा कक्ष क्रमांक 16 स्थित फेसिलिटेशन सेंटर पर अन्य जिलों में निवासरत जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी कर रहे शासकीय कर्मी अपना मतदान कर सकेंगे।

सहमति फार्म भराए गए

ऐसे सभी शासकीय सेवकों से डाक मतपत्र से मतदान करने सहमति फार्म-12 पूर्व में ली गई थी। डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों तथा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जा रही है तथा पारदर्शिता हेतु इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है । जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जबलपुर जिले के दूसरे जिलों में और दूसरे जिलों के जबलपुर जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात शासकीय सेवकों से शेष बचे दो दिनों 15 एवं 16 अप्रैल को अपनी सुविधानुसार फेसिलिटेशन सेंटर पहुँचकर मतदान करने की अपील की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.