Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...

दर्द में थे मथीशा पथिराना, धोनी की एक सलाह से CSK के लिए तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

46

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2024 का सबसे धमाकेदार मैच खेला गया. चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रनों का टारगेट दिया था. वानखेडे की पिच और मुंबई की बैटिंग को देखते हुए इस लक्ष्य को भी छोटा ही माना जा रहा था. लेकिन बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर श्रीलंकाई गेंदबाज मथिशा पथिराना की घातक गेंदबाजी की वजह से CSK इसे डिफेंड करने में कामयाब रही. पथिराना 4 विकेट लेकर इस मैच के हीरो बन गए. इसके साथ ही उन्होंने एक नया इतिहास रचा है. IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4 विकेट लेने वाले वो सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

4 विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

मथिशा पथिराना ने मुंबई के खिलाफ 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन देकर 4 विकेट झटके. CSK के लिए ऐसा करने वाले वो सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. बेबी मलिंगा ने ये कारनामा सिर्फ 21 साल 118 दिन की उम्र में कर दिया है. इसके पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाड़ी महीश तीक्षणा के पास था. तीक्षणा ने 21 साल 254 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था. उनके अलावा लुंगी एंगिडि (22 साल 52 दिन) और रवींद्र जडेजा 23 साल 123 दिन) चेन्नई के लिए खेलते हुए ये कारनामा कर चुके हैं.

नर्वस थे पथिराना, धोनी ने दिया साथ

मथिशा पथिराना इस मैच से पहले चोटिल थे, जिसके कारण 2 मैचों में उन्हें टीम से बाहर भी रहना पड़ा था. मुंबई के खिलाफ उनके घातक स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस अवॉर्ड को पाने के बाद पथिराना ने बताया कि चोट के कारण वो मैच से पहले काफी नर्वस थे. इसके बाद धोनी ने उन्हें शांत रहकर चीजों को सिंपल रखने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने रिजल्ट की चिंता किए बिना सिर्फ अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दिया और अच्छा परफॉर्म करने में कामयाब रहे. पथिराना ने चेन्नई के स्टाफ को उन्हें सपोर्ट करने और मोटिवेट करने के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने बताया कि उनकी वजह से वो फिर से फॉर्म में लौट पाए हैं.

एक ओवर ने पलट दी बाजी

208 रनों के लक्ष्य के पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की. दोनों ओपनर, ईशान किशन और रोहित शर्मा 10 की रेट से रन बना रहे थे. दोनों ने मिलकर 7 ओवर में 70 रन ठोक दिए थे. सातवें ओवर तक चेन्नई के हाथ से मैच फिसलता नजर आ रहा था. लेकिन पथिराना के एक ओवर ने मैच की बाजी पलट दी. मथिशा पथिराना ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर ही ईशान किशन को चलता किया. इसी ओवर में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी आउट कर दिया. पथिराना इसके बाद 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेल रहे तिलक वर्मा का विकेट लेने में भी कामयाब रहे. अंत के ओवरों में भी उन्होंने रोहित शर्मा की एक न चलने दी और चेन्नई को जीत दिलाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.