Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आपसी विवाद के बाद दंपती ने खाया जहरीला पदार्थ, पति की मौत, पत्नी गंभीर

35

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपती ने रविवार रात को आपसी विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

पुलिस ने बताया कि दीपक पुत्र ओंकार लाल उम्र 30 वर्ष निवासी मक्सी रोड पंवासा मजदूरी करता था। रविवार देर शाम को उसका पत्नी पूजा से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों की हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां दीपक की मौत हो गई, जबकि पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला के लिए जाएंगे बयान

बताया जा रहा है कि दीपक और पूजा का करीब 10 साल पूर्व विवाह हुआ था। टीआइ रवींद्र कटारे का कहना है कि फिलहाल विवाद की जानकारी मिली है। महिला की हालत ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद पता चलेगा कि दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया था। मामले में मर्ग कायम किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.