Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

विशेष वर्ग के दो युवकों ने मप्र के सलकनपुर में 14 वर्ष की नाबालिक के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म

52

नालछा, धार। नालछा थाना अंतर्गत ग्राम सलकनपुर में एक 14 वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीथमपुर के दो विशेष वर्ग के युवकों ने नाबालिक लड़की के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसमें दोनों युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म एवं वन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में थाने पर लोग एकत्रित हो गए थे ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को ग्राम सलकनपुर की 14 वर्ष की नाबालिक लड़की के स्वजन लड़की के मामा की शादी में गए हुए थे। नाबालिक घर में अकेली थी। रात्रि के 8 बजे टीवी देख रही थी, तभी घर के पीछे के दरवाजे से पीथमपुर इंडोरामा के रहने वाले साहिल पुत्र अल्लानूर एवं दोस्त नजीर घर में घुस आए। नाबालिक ने उन्हें बाहर जाने का बोला तो दरवाजा बंद कर दिया और साहिल ने नाजीर को बाहर भेज दिया और कहा कि आने-जाने वालों पर नजर रखना।

उसके बाद साहिल ने नाबालिक से दुष्कर्म किया। इसी दौरान लड़की के चाचा आ गए तो दोनों लड़के घर के पीछे के दरवाजे से भाग खड़े हुए। इसमें बागड़ में फंस गए और वहां से निकलकर भागने लगे। तभी लड़की के परिजनों ने दोनों आरोपितों को पकड़कर सलकनपुर ले गए। उसके बाद डायल 100 को बुलाकर नालछा थाने पर भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि नाबालिक आरोपित साहिल को पहचानती थी, क्योंकि उसकी बड़ी बहन इंडोरामा में किराए से रहती थी। तीन-चार मांह पूर्व नाबालिक लड़की वहां गई थी। तभी बहन के रूम के पास साहिल का रूम भी था। वहीं से नाबालिक की साहिल से जान पहचान हो गई थी। तभी सलकनपुर का पता भी साहिल को वहीं से दिया था। नाबालिक ने बताया कि साहिल ने उसे वहां 6 से 7 बार अपने रूम पर बुलाया था। शारीरिक संबंध बनाए थे।
इसके बाद नाबालिक ने अपने पिता के साथ आकर नालछा थाना में इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपितो के विरुद्ध दुष्कर्म अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।देर शाम को नालछा थाने पर धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह भी पहुंची एवं पूरे मामले की जांच कर नाबालिक का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया।
आरोपित की हुई गिरफ्तारी
नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिक व स्वजन थाने पर आए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आज पेश कर दिया जाएगा
इधर धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी हो गई है। स्वास्थ्य परीक्षण भी हो चुका है। आज दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.