Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

CM मोहन की दिग्विजय सिंह को नसीहत, एक लाइन पकड़ लो… मंदिर का विरोध और दुआ, दोहरा चरित्र नहीं चलेगा

30

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि मंदिर का विरोध और दुआ, इस प्रकार का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की ओर से अब अति हो गई। भगवान राम के मंदिर का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ जीत के लिए दुआ करते हैं। इस प्रकार का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा, एक लाइन कुछ भी पकड़ लें।

वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नेताओं के नोटों के साथ पकड़े जाने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जिस ढंग से कल नोट पकड़े गए हैं, कांग्रेस के लोग डरा धमका रहे हैं। दिग्विजय सिंह डर के मारे 400 – 400 उम्मीदवार की बात कर रहे हैं। इसका मतलब, केवल बहाना बनाकर, हार से बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं, पर जनता माफ नहीं करेगी।

दरअसल, दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे दुआ करते नजर आ रहे हैं। भाजपा इस वीडियो और दिग्विजय सिंह के श्री राम मंदिर के विरोध में दिए गए बयानों को लेकर लगातार उन पर हमलावर है। इसके पहले उन्होंने भाजपा कार्यालय में दिए अपने संबोधन में कहा कि भोपाल से दिग्विजय सिंह मैदान छोड़कर राजगढ़ लोकसभा चले गए। वहां भी वह चुनाव जीतने के लिए 400 लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन वहां भी वे हार जाएंगे। प्रदेश की खस्ता हालत बनाने में‘मिस्टर बंटाधार’दिग्विजय सिंह का हाथ रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का प्रयास कर रही है। छिंदवाड़ा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ नहीं समस्या बन गई है। यहां केवल एक ही परिवार चुनाव लड़ता रहा, लेकिन इस बार छिंदवाड़ा की जनता ने तय कर लिया है कि बाहरी को बाहर करेंगे और स्थानीय को चुनाव जिताएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.