Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

आइपीएल मैच में लग रहे थे लाखों के दांव, दो सटोरियों से 7 मोबाइल व नकदी जब्त

33

 जबलपुर। आइपीएल क्रिकेट मैच सट्टे में अहम सरगना भूमिगत हो गए है, वहीं उनके गुर्गे इस नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को चेन्नई और कोलकाता के बीच खेले गये मैच में हार-जीत पर लाखों का दांव लग रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने पर भेड़ाघाट पुलिस ने चौकीताल स्थित रायल सिटी ब्लाक में छापामारी कर दो सटोरियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से सात मोबाइल, लैपटाॅप, नकदी व लाखों का हिसाब-किताब जब्त किया गया है।

क्राइम ब्रांच व भेड़ाघाट पुलिस की टीम की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व भेड़ाघाट पुलिस की टीम ने चौकीताल स्थित रायल सिटी ब्लाॅक 4 में छापामारी की और वहां पर कमरे के अंदर दो लड़कों को रजिस्टर में एंट्री करते व लैपटाप चलाते हुए अनुज राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी बेदीनगर शारदा चौक वर्तमान पता रायल सिटी ब्लाॅक 4 चौकीताल एवं आलोक पटैल उम्र 19 वर्ष निवसी चौकीताल को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से कुल 7 मोबाइल, नकदी 2850 रुपये व लैपटाॅप जब्त किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित अनुज राजपूत ने बताया कि उसने सट्टा खिलाने के लिए सतबीर सिंह नामक सटोरिया से लाइन ली थी, वहीं आलोक पटैल ने बताया कि वह किसी शीलचंद झारिया से मोेबाइल पर लाइन लेकर सट्टा खिला रहा था। पुलिस इन दोनों सटोरियों का पता लगाने में जुटी है।

कमीशन पर काम-

पुलिस की पकड़ में आए सटोरिए अनुज व आलोक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सट्टा खिलाने के लिए सतबीर व शीलचंद से 10 प्रतिशत कमीशन पर लाइन ली थी। मैच में सट्टा खेलने वालों की हार-जीत होने पर वह दूसरे दिन ग्राहकों से रकम लेकर कमीशन काटने के बाद दोनों को रकम का भुगतान करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.