Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाकाल गर्भगृह में आगजनी से झुलसे सेवक की मौत, मुंबई में चल रहा था उपचार

62

उज्जैन। महाकाल मंदिर में धुलेंडी पर भस्मारती के दौरान लगी आग से झुलसे एक सेवक की मौत हो गई है। मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय सेवक सत्यनारायण सोनी 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था, मगर डाक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

होली के पर्व पर महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए भीषण हादसे में महाकाल भक्त श्री सत्यनारायण सोनी जी का उपचार के दौरान निधन, मेरी व्यक्तिगत क्षति है। शोकाकुल परिवार के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…

बता दें कि अग्निकांड केमिकल युक्त गुलाल उड़ाने के कारण हुआ था। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासक संदीप सोनी को हटा दिया गया था। इस मामले में अभी और भी कई लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसी सहित कई कर्मचारियों और तैनात अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं।

14 लोग झुलसे थे

इस अग्निकांड में कुल 14 लोग झुलसे थे। इनमें पुजारी, प्रतिनिधि और सेवक शामिल थे। इनमें सत्यनारायण सोनी भी थे।

आवाज लगाकर चढ़ावा मांगते, महिलाओं से सिर ढंकवाते

सोनी सालों से भस्मारती के दौरान सेवक के रूप में कार्य करते रहे। वे दर्शनार्थियों से चढ़ावा एकत्रित करने के लिए आवाज लगाते थे। साथ ही भगवान को भस्म अर्पित करने के दौरान महिलाओं से सिर ढंकने का आग्रह भी वे ही आवाज लगाकर करते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.