Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्राइस्टचर्च टेस्ट का पहला सेशन पूरी तरह कीवी टीम के नाम: किस्मत के सहारे टॉम लैथम ने खेली शानदार अर... गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026: आज रखा जा रहा है भगवान गणेश को समर्पित विशेष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मु... व्हाट्सएप लाने जा रहा है शानदार फीचर: विदेश यात्रा के दौरान अब लोकल सिम या महंगे रोमिंग पैक की नहीं ... नौकरी छूटने या पीएफ में योगदान रुकने के बाद भी क्या मिलता रहेगा ब्याज? ईपीएफओ ने स्पष्ट किए नियम 27 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल: संकष्टी चतुर्थी के पावन पर्व पर ग्रहों की विशेष चाल, जानिए मेष से मीन... उत्तर कोरिया ने रूस को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर लगाई रोक: दक्षिण कोरिया को लेकर रूसी बयान से नाख... संसद के विशेष सत्र से पहले तमिलनाडु की राजनीति में उबाल: TVK ने लगाया DMK और बीजेपी की नजदीकियों का ... संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद...

बीजापुर: प्रेशर बम ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल

39

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए हैं। एसटीएफ के जवान टीम के साथ गश्त पर निकले थे इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम की चपेट में शिवलाल मंडावी और मिथलेश मरकाम आ गए और घायल हो गए। दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इतावर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बुधवार सुबह पांच से छह बजे के मध्य इतावर गांव के करीब था तब जवानों का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के संपर्क में आ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और दोनों जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.