Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

श्रावस्ती: दीवार तोड़कर घर में घुसी कार, अंदर पढ़ाई कर रहे छात्र को मारी टक्कर, मौत

43

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिले के थाना गिलौला इलाके के लंगडी मोड़ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर मकान की दीवार तोड़ घर में घुस गई. हादसे में कमरे में पढ़ाई कर रहे पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र गोरखपुर का रहने वाला है. हादसे से इलाके में कोहराम मच गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. छात्र की मौत से परिजनों का बुरा हाल है. घर में कोहराम मचा हुआ है. हादसा सुबह करीब 3 बजे का है. पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है. कार की टक्कर से मकान में भी काफी नुकसान हुआ है.

कार की टक्कर से गिरी दीवार

गोरखपुर का रहने वाला आयुष पांडे पॉलिटेक्निक का छात्र है. वह रात में पढ़ाई कर रहा था. अचानक से तेज रफ्तार कार मकान की दीवार से टकरा गई. तेज आवाज के साथ मकान की दीवार गिर गई. दीवार वाले कमरे में आयुष पढ़ाई कर रहा था. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. कार की टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. सुबह के वक्त हुए हादसे पर लोग इकट्ठा हो गए.

रास्ते में तोड़ा दम

उधर, परिजन आयुष को इलाज के लिए गिलौला सीएससी अस्पताल ले गए. हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में आयुष की मौत हो गई. छात्र की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई. उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आयुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. छात्र आयुष पांडे पढ़ाई में काफी होशियार था, मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि आयुष हमेशा पढ़ाई में व्यस्त रहता था. हादसे वाली रात भी वह पढ़ाई कर रहा था तभी हादसा हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.