Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता Barapullah Elevated Corridor: मयूर विहार से एम्स रूट पर भारी जाम, जंगपुरा के पास 4 गाड़ियां टकराईं; ... Jabalpur News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला गहराया, PM रिपोर्ट में गंभीर चोटों का ख...

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन से लेकर धार्मिक कार्यों तक में न करें ये काम, क्या बढ़ जाएंगी मुश्किलें?

52

साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ चीजों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि इस साल का सूर्य ग्रहण लोगों के लिए बहुत ही खास है. ग्रहण से वातावरण ही नहीं बल्कि लोगों के जीवन पर भी कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं. इसलिए सूर्य ग्रहण और सूतक काल के समय कुछ चीजों को करने या न करने ही सलाह दी जाती है. ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को पूजा-पाठ समेत भोजन बनाने से लेकर और धार्मिक कार्यों तक करना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसा करने से सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

इस साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण आज 8 अप्रैल को शाम 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होने जा रहा है और अगले दिन 9 अप्रैल को सुबह 1 बजकर 20 मिनट रहेगा और सूतक काल भी ग्रहण लगने तक ही रहेगा. इस दौरान कई ऐसे कार्य हैं जिनसे लोगों को बचने की जरूरत है. आइए जानते हैं कौन से हैं वो कार्य…

इन चीजों को न करें नजरंदाज

  1. सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाएं भोजन न पकाएं और न ही खाएं, क्योंकि इस समय राहु के प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है.
  2. सूर्य ग्रहण के समय भूल से भी लोगों को भोजन नहीं करना चाहिए. इससे सेहत पर बुरा असर देखने को मिल सकता है.
    1. सूर्य ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और ग्रहण के समय भूलकर किसी भी भगवान की प्रतिमा को स्पर्श न करें और न ही पूजा-अर्चना करें.
    2. इन चीजों की अनदेखी करने से लोगों को अपने जीवन में बुरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.
    3. सूर्य ग्रहण के समय किसी भी व्यक्ति को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए. अगर अनजाने में किसी का दिल दुखा दिया है, तो क्षमा याचना कर लें.
    4. ग्रहण के समय परिवार में भी किसी प्रकार का कोई शोर-गुल न करें. इसकी अनदेखी करने से व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.
    5. ग्रहण के समय कोई भी नुकीली चीजें अपने पास न रखें. इससे मन में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह होता है. इसके अलावा, तुलसी, पीपल व बरगद के पेड़ को छूने से बचने की कोशिश करें.

    सूर्य ग्रहण के दौरान बढ़ जाता है तापमान

    सूर्य ग्रहण के दौरान डायरेक्ट सनलाइट में बाहर न निकलें. घर के अंदर ही रहें और ग्रहण न देखें. इससे आप सूरज की हानिकारक किरणों से बचे रहेंगे. क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान तापमान बढ़ जाता है, इससे लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. अगर सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकल भी रहे हैं, तो पानी, जूस, शरबत आदि पीते रहें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो पाए. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव पृथ्वी पर अधिक रहता है. साथ ही नकारात्मक शक्तियां भी प्रभावी हो जाती हैं. इसलिए ग्रहण के दौरान अशुभ जगहों पर न जाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.