Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

प्रधानमंत्री के रोड शो समाप्त होते ही जगह-जगह लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

22

जबलपुर। रोड-शो समाप्त होने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्ग को लगभग दो घंटे तक बंद रखने के बाद जैसे ही खोला गया सड़के वाहनों से खचाखच भर गई। शास्त्री ब्रिज, कटंगा क्रासिंग, छोटी लाइन फाटक और उनको जोड़ने वाली सड़कों में जमा लग गया।

व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस कर्मी नजर नहीं आए

लगभग एक घंटे तक सड़कों में वाहन रेंगते रहे। यातायात के भारी दबाव के बीच व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस कर्मी नजर नहीं आए। इस दौरान वाहनों के मनमाने ढंक से सड़क पर विपरीत दिशा से चलाए जाने से यातायात अराजक हो गया। वीआइपी आगमन के कारण कुछ सड़कों में आवागमन प्रतिबंधित किए जाने से संबंधित क्षेत्र के निवासियों को घर तक पहुंचने के लिए काफी देर तक भटकना पड़ा।

भीड़ में फंसी एंबुलेंस

रोड-शो के बाद अराजक यातायात व्यवस्था में एक एंबुलेंस फंस गई। घटना कटंगा क्रासिंग से चौथा पुल मार्ग पर हुई। सड़क पर विपरीत दिशा से वाहनों के आमने-सामने आ जाने से एंबुलेंस को आगे बढ़ने की जगह नहीं थी। उसके बाद वाहन चालकों ने सड़क पर कुछ जगह खाली की। राहगीरों की सहायता से जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलने के लिए जगह मिल सकी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.