Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक... Indore MP Congress News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला; जिला स्तर पर उठेगा... BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ...

जीआरपी ने जब्‍त किया था दाल-रोटी से सोना, बिल मांगे, नहीं दे सका आरोपित

40

जबलपुर । दो दिन पूर्व जीआरपी जबलपुर ने स्टेशन पर एक यात्री से लगभग आठ लाख रुपये का सोना बरामद किया, लेकिन अब तक आरोपी इससे जुड़े बिल जीआरपी को पेश नहीं कर सकता है। दरअसल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़े गए सोने की डिलेवरी करने वाले आरोपितों ने लंबी पूछताछ की।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले मिला था आठ लाख का सोना

पूछताछ में यह बात सामने आई कि उक्त सोने की डिलेवरी गाडरवारा में किसी मालपाणी नाम दुकानदार को देनी थी। आरोपित ने सोना देने वाले के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। आरोपितों को रविवार तक इसके कागज और बिल पेश करने थे, लेकिन वे नहीं कर सकें। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए आरोपितों के पास चोरी किया हुआ सोना था। हालांकि जीआरपी पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।

दरअसल रेलवे स्टेशन चैकिंग के दौरान कन्छेदी लाल राकेसिया 63 वर्ष निवासी गाडरवारा के पास से जांच के दौरान 8 लाख का सोना बरामद किया गया था। आरोपित ने उक्त सोने को नजर से बचाने के लिए खाने के डिब्बे में रोटी के बीच में छिपाकर रखा हुआ था। जांच में सोने के टुकड़ों सहित पेंडेंट और चेन बरामद हुई। जो कि 100 ग्राम 610 मिलीग्राम की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.