Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सूने घर का दरवाजा तोड़कर चुराए 4 लाख के जेवर, आरोपित गिरफ्तार

47

उज्जैन। बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रावदिया कला में रहने वाले व्यक्ति के घर डेढ़ माह पूर्व चोरी हुई थी। अज्ञात बदमाश घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी चुराकर ले गया था। पुलिस ने गांव के ही निवासी व्यक्ति को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी गए जेवरात बरामद हुए है। कुछ जेवरात उसने गिरवी रख दिए थे और वह रोजाना ढाबे पर शराब पी रहा था।

एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि बड़नगर के ग्राम रावदिया कला निवासी उदयनारायणसिंह अपनी पत्नी व बेटियों को बस में छोड़ने के लिए 23 फरवरी को गए थे। जब वह वापस घर लौटे तो घर के पीछे किचन का दरवाजा टूटा मिला था। घर के अंदर रखी बिस्तर पेटी का लाॅक खुला था।

घर का सामान बिखरा हुआ था। पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात नदारद थे। वहीं 15 हजार रुपये भी चोरी हो गए थे। शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव का ही वीरेंद्र उर्फ गोलू पुत्र साहेबसिंह गोहिल उम्र 30 वर्ष रोजाना ढाबे पर शराब पी रहा है तथा हजारों रुपये खर्च कर रहा है।

इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। नकदी रुपये खर्च करने के अलावा आरोपित ने कुछ जेवर गिरवी रखकर भी रुपये ले लिए थे। जिसे वह खर्च कर रहा था। पुलिस ने उसे चोरी गए जेवरात व नकदी 12 हजार रुपये जब्त किए हैं। आरोपित से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.