Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बाराबंकी न्यूज़: सरयू में नहाते समय लापता दो लोगों के लिए फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, 15 लोगों की टीम कर रही तलाश

68

बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव के पास सरयू नदी में एक युवक और चार बच्चों समेत पांच लोगों के डूबने के मामले ने सभी को झकझोर दिया है। लापता दो लोगों के लिए आज दूसरे दिन सुबह छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया है। तीन बोट, एसडीआरएफ की टीम और फ्लड पीएसी के करीब 15 लोग मौके पर लगे हुए हैं। इसके अलावा स्थानीय गोताखोर भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कल नहाते समय नदी में चार बच्चे और एक युवक डूब गए थे। डूबने वालों में दो सगे भाई हैं। युवक इन बच्चों को बचाने में डूबा। देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीन शव बरामद हुए थे। जबकि बाकी दो लोगों के शव नहीं मिल पाए थे। जिनकी तलाश आज फिर शुरू हुई है। नदी के किनारे कई गांव की भीड़ इकट्ठा है और परिजनों में कोहराम मचा है।

कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीन शव बरामद हुए थे। जबकि गोताखोर, फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ की टीम ने आज फिर से दो अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दो लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार के साथ जिला प्रशासन की पूरी संवेदना है। आपदा रात कोष से पीड़ित परिवार की जाएगी हर संभव मदद की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.