Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

अग्निशमन व्यवस्था नहीं मिली तो सनशाइन मैरिज गार्डन सील किया

52

ग्वालियर । नगर निगम के दमकल दस्ते ने शनिवार को सिरोल रोड स्थित तीन मैरिज गार्डनों का निरीक्षण किया। इस दौरान दस्ते ने मैरिज गार्डनों में अग्निशमन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सनशाइन मैरिज गार्डन में अग्निशमन व्यवस्थाएं न मिलने पर इसे सील करने की कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही गार्डन संचालक को अग्निशमन से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर फायर एनओसी लेने के निर्देश दिए गए। फायर आफिसर उमंग प्रधान ने बताया कि शनिवार को अधीक्षण यंत्री डा. अतिबल सिंह यादव, नोडल आफिसर फायर केशव सिंह चौहान और सहायक फायर आफिसर विवेक दीक्षित ने सिरोल रोड स्थित तीन मैरिज गार्डनों मंथन बैंक्वेट हाल, रेशम तारा मैरिज गार्डन और सनशाइन मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सनशाइन मैरिज गार्डन बंद किया गया अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार ने अपील की है कि शहर के समस्त ऐसे व्यवसायी, भवन स्वामी, होटल, मैरिज गार्डन, विस्फोटक, बहुमंजिला इमारतें आदि की अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं है, तो उनके खिलाफ एनबीसी कोड के अनुसार संस्थान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

डेढ़ घंटे में दो गर्डर लांच, कनेक्शन आज से

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत ट्रैक पर लिए गए पावर ब्लाक के दूसरे दिन शनिवार को डेढ़ घंटे के अंदर दो गार्डर लांच किए गए। इससे पहले गत शुक्रवार को भी दो गार्डर लांच किए गए थे। अब रविवार को तीसरे दिन भी ब्लाक लेकर चार गार्डरों के आपस में कनेक्शन किए जाएंगे। पावर ब्लाक होने के कारण डेढ़ घंटे की अवधि में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी इस कार्य के चलते चार ट्रेनें प्रभावित रहीं और डेढ़ से दो घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत गार्डर चढ़ाने का कार्य शनिवार को किया गया। दोपहर 2:20 बजे से ब्लाक शुरू किया, जो 3:50 बजे तक चला। इस बीच स्टेशन पुनर्विकास का ठेका लेने वाली केपीसी कंपनी के कर्मचारियों ने दो गार्डर लांच किए। इन्हें अब रविवार को आपस में जोड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.