Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

ट्रैक्टर ने पैदल चल रही दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, एक अन्य गंभीर

27

 सिवनी। जिले के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत खैरी रोड पर शुक्रवार सुबह 10 बजे एक ट्रैक्टर वाहन ने शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने सड़क पर पैदल चल रही दो महिलाओं को पीछे टक्कर मारते हुए रौंद दिया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर वाहन से कूदकर भाग गया, जिससे अनियंत्रित वाहन शासकीय कन्या हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में जा घुसा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से संजीवनी 108 वाहन से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां गंभीर घायल मीरा धुर्वे (55) कान्हीवाड़ा निवासी मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल महिला प्रभा उइके (35) की हालत नाजुक बताई गई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नागपुर रेफर कर दिया गया है। मौके से फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की कान्हीवाड़ा पुलिस तलाश कर रही है।

लापरवाहीपूर्वक ट्रैक्‍टर चला रहा था चालक

कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर कान्हीवाड़ा गांव निवासी हरवंश साहू का है, जिसे शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ड्राइवर लेकर खैरी रोड़ की ओर जा रहा था। इसी दरम्यान कन्या हाई स्कूल के सामने सड़क पर पैदल चल रही दो महिलाओं मीरा धुर्वे और प्रभा उइके को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्रीवाल में जा घुसा। जिससे स्कूल की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रैक्टर वाहन की चपेट में कोई स्कूली विद्यार्थी नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाहन को सड़क पर लहराते हुए लापरवाहीपूर्वक चला रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.