Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

राजनीति में मौसी की एंट्री, बोली- जनता भाजपा-कांग्रेस से ऊब चुकी है, अब किन्नर संभालेंगे कमान

73

दमोह (इम्तियाज चिश्ती): देश का हर नागरिक को बराबरी का दर्ज़ा हासिल है। इसी के चलते अब देश प्रदेश की राजनीति में किन्नरों ने भी एंट्री करनी शुरू कर दी। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी चुनाव के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दमोह लोकसभा क्षेत्र से एक किन्नर प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में आ रहे है। दरअसल कटनी की रहने वाली दुर्गा मौसी दमोह से चुनाव लड़ रही हैं। वे नामांकन फार्म लेने दमोह कलेक्टर कार्यालय पहुंची उनका कहना यह है कि जनता दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है यही वजह है कि अब किन्नरों के कमान संभालने की बारी है।

कटनी की रहने वाली दुर्गा किन्नर जो पहले सरपंच रह चुकी है। वर्तमान में वे जनपद सदस्य भी है और अब दमोह लोकसभा से नामंकन दाख़िल कर रही है। उनका कहना ये है कि लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए वे आगे की लड़ाई लड़ेगी क्योंकि अब लोग दोनों बड़ी पार्टियों से उकता चुकी है कोई भ्रष्टाचार करता है तो कोई विधायकों सांसदों की खरीदफरोख्त तो कोई धर्म की राजनीति करता है अब जनता ने भले ही चुप्पी साधली हो लेकिन जनता की मौन सहमति हम लोगों के साथ है।

उन्होंने अपनी समाज के साथ साथ सभी वर्गों के लिए आवाज़ उठाने का संकल्प लिया है। साथ अपने पैरों में चप्पल भी नहीं पहनने का संकल्प है। हालांकि दुर्गा मौसी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी है और अब राजनीति के जरिए समाज सेवा करना चाहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.