Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

यहां स्ट्रेचर पर मरीज नहीं ढोया जाता है पानी, MP के सरकारी अस्पताल का हाल

23

मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल की चरमराई व्यवस्था किसी से छिपी नही है. सरकारी अस्पताल का प्रबंधन अपनी घोर लापरवाही के लिए हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. जिला अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. जिला अस्पताल के स्ट्रेचर से एक महिला पानी ढोते हुए दिखी है. महिला पानी से भरे डब्बों को स्ट्रेचर में रख कर फुटपाथ के दुकानदारों को सप्लाई कर रही थी.

अस्पताल के स्ट्रेचर से पानी ढोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो भी यह वीडियो देख रहा है. वह सतना जिला अस्पताल की खामियां गिना रहा है. साथ ही जिला अस्पताल के प्रबंधन को भी कोस रहा है.

महिला अस्पताल के अंदर से लाती है स्ट्रेचर

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अस्प्ताल के अंदर से स्ट्रेचर लाती है. बेखौफ होकर पानी से भरे डब्बों को स्ट्रेचर में रखकर बाहर ले जाती है. महिला रोजाना खुलेआम स्ट्रेचर से पानी ढो कर फुटपाथ व्यपारियो को सप्लाई करती है. जिला अस्पताल का गार्ड, वार्ड बॉय और खुद अस्प्ताल प्रबंधन नदारत रहता है.

फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया है. अस्पताल के आरएमओ शरद दुबे ने कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी.

बाइक में बिठाकर मरीज को वार्ड में ले गया युवक

बता दें कि बीते 10 फरवरी की रात सतना जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने से परिजन अपने मरीज को बाइक में बिठाकर वार्ड के अंदर तक घुस गए थे. वहीं, अब महिला के स्ट्रेचर में पानी ढोने की फोटो और वीडियो वायरल होने से जिला अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही का बेजोड़ नमूना सामने आया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में जब भी कोई मरीज आत है तो स्ट्रेचर नहीं मिलते हैं. वहीं, अब अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर से पानी ढोए जाने का मामला सामने आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.