Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चुनाव के लिए चंदा मांगने निकले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, वोट के साथ नोट देने की भी अपील…

40

भोपाल। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज किए जाने के बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पैसे न होने का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद ही जनता के बीच चंदा मांगने पहुँचे। भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के साथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर दुकानदारों से चंदा मांगा।

इसे “एक वोट , एक नोट ” अभियान का नाम दिया गया है जो कि मध्यप्रदेश में इसी तरह चलाया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी इसी तरह घर घर जाकर चुनाव के लिए वोट के साथ साथ चंदा भी मांगेंगे।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के इशारों पर सरकारी एजेंसियों ने कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज किया है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए हमारे पास पैसे नहीं हैं। इसलिए हम जनता के बीच जाकर उनसे पैसे मांगेंगे, हम जनता के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और जनता के पैसे से लड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.