Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष...

पत्नी का WhatsApp स्टेटस- ‘हसबेंड को मार दो, 50000 ले लो’, दहशत में पति पहुंचा थाने

39

उत्तर प्रदेश के आगरा से पति-पत्नी के विवाद का अनोखा मामला सामने आया है. यहां घरेलू विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी ने ऑनलाइन ही पति की सुपारी दे डाली. यहां तक कि वॉट्सएप स्टेटस के जरिए पति की हत्या करने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने का भी ऐलान कर दिया. जैसे ही पति ने पत्नी का स्टेटस देखा तो वह दहशत में आ गया. तुरंत थाने पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

पीड़ित पति ने पत्नी के दोस्त पर भी उसे धमकी देने के आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक, मामला आगरा के बाह थाना इलाके का है. फरियादी ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 9 जुलाई 2022 को उसकी शादी मध्य प्रदेश के भिंड जिले की एक युवती से हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन होने लगी. जिसके चलते पत्नी लड़-झगड़ कर उसी साल दिसंबर महीने में अपने मायके यानि भिंड चली गई.

यही नहीं, पत्नी ने भिंड कोर्ट में भरण पोषण का वाद भी दायर कर दिया. पति को इसके चलते तारीख पर भिंड जाना पड़ता था. इसी बीच, 21 दिसंबर 2023 को कोर्ट से तारीख पर लौटते वक्त ससुरालवालों ने दामाद को जाने से मारने की धमकी दे डाली. अब बीते दिन पत्नी ने अपने WhatsApp स्टेटस पर पति को मारने के लिए सुपारी दे डाली. पत्नी ने स्टेटस पर लिखा, ‘मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है. जो मेरे पति को मार डालेगा, उसे 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा.’

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस पूरे मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. धमकी देने और सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच की जा रही है. पीड़ित की पत्नी और उसके घर वालों से भी पूछताछ की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.