Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

चलती बाइक पर UPSC की पढ़ाई करता दिखा Zomato का डिलीवरी बॉय, VIDEO देख पसीज उठेगा आपका भी दिल

20

जब कभी हमें मोटिवेशन की जरूरत पड़ती है तो हम लोग महान-महान लोगों की जीवनी को पढ़ना शुरू कर देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार हम लोगों को उन लोगों का सहारा लेना पड़े. कई बार हम लोगों को अपने आसपास ही ऐसे ही लोग देखने को मिल जाते हैं, जो हमारे मोटिवेशन को काफी ज्यादा बूस्ट कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है, जिसमें एक जौमेटो राइडर बाइक चलाते-चलाते अपनी तैयारी कर रहा है.

कहते हैं कि हारता वो है जो हार मान लेता है, वो नहीं जो हार के सामने घुटने टेके और उनसे लड़ता रहे, वो जीवन में कभी नहीं हारता क्योंकि उसने मान लिया होता है, लड़ना ज्यादा जरूरी है क्योंकि जीवन में हार जीत से ज्यादा जरूरी है आपका संघर्ष, जो आपको एक सफल आदमी बनाता है. इसके बाद ही आपकी सफलता के कसीदे पढ़े जाते हैं. अब इस क्लिप को ही देख लीजिए जिसमें एक जौमेटो राइडर अपने काम को करता-करता अपनी तैयारी कर रहा है.

यहां देखिए वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जौमेटो राइडर अपने काम के दौरान ही अपनी क्लास को बराबर तरीके से अटेंड कर रहा है. अपने आसपास की अव्यवस्था के बावजूद, जिस तरीके से उसने अपने ध्यान को केंद्रित कर रहा था वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है. इस क्लिप को देखकर समझ आ रहा है कि वो UPSC की तैयारी कर रहा है.

इस वीडियो को एक्स पर @ayusshsanghi नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 66 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए कोई अन्य मोटिवेशन की जरुरत नहीं है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ कई बार मजबूरी इंसान को समय से पहले जिम्मेदार बना देती है.’ वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर हमें जरूर बताइएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.