Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

तेज रफ़्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को कुचला, कार के बदले नंबर प्लेट लेकर भागे आरोपी

20

 जबलपुर। जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर सो रहे बुजुर्ग की जान ले ली। 120 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से कार दौड़ा रहे अज्ञात युवकों ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को बुरी तरह कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ये घटना रांझी थाना क्षेत्र के व्हीकल मोड़ की है। यहां सुबह ईश्वर पंजाबी नाम का 60 वर्षीय बुजुर्ग फुटपाथ पर सो रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रहे कार चालकों ने उसे बुरी तरह कुचल दिया।

टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग की मौत के साथ ही कार के भी परखच्चे उड़ गए। कारसवार युवक जब दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने साथ नहीं ले जा पाए तो उन्होने कार की नंबर प्लेट खोल दी और मौके से फरार हो गए। इधर रांझी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक आरोपियों को सरगर्मी से तलाशा जा रहा है ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.