Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, दो गंभी...

कौन हैं राव यादवेंद्र सिंह , जिन्हें कांग्रेस ने सिंधिया के खिलाफ दिया टिकट, जानिए…

20

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आपको बता दें कि गुना से कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया है। राव यादवेंद्र सिंह सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आपको बता दें कि राव यादवेंद्र सिंह के जरिए कांग्रेस ने एक मजबूत दाव खेला है। राव यादवेंद्र सिंह अभी जिला पंचायत सदस्य हैं और वह अशोकनगर जिले से आते हैं 2023 विधानसभा चुनाव से पहले राव यादवेंद्र सिंह भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे।

 राव यादवेंद्र सिंह के परिवार के 6 सदस्य अभी राजनीति में सक्रिय हैं राव यादवेंद्र सिंह के पिता दो बार गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं। राव यादवेंद्र सिंह को मुंगावली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट दिया था। लेकिन बृजेंद्र सिंह यादव से उनको हार का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें कि गुना लोकसभा सीट ओबीसी बाहुल्य सीट मानी जाती है ,गुना और अशोकनगर जिले में इस वर्ग का खास दबदबा माना जाता है। ओबीसी वर्ग को साधने के लिए कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को मैदान में उतार दिया है। राव यादवेंद्र सिंह के पिता देशराज सिंह यादव बीजेपी के विधायक रह चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.