Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

मुरादाबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे एसटी हसन, रुचि वीरा होंगी सपा उम्मीदवार

26

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट पर गजब का ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. इस सीट से मौजूदा सांसद एसटी हसन ने नामांकन पत्र भरने के बाद अब अपना पर्चा वापस ले लिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा ने मुरादाबाद से रुचि वीरा को मैदान में उतारने का फैसला किया है. ऐसी जानकारी भी मिली है कि रुचि वीरा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. पार्टी की ओर से उन्हें इससे जुड़ा अथॉरिटी लेटर भी दे दिया गया है, जिसे उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को दे दिया है.

बिजनौर की रहने वाली रुचि वीरा को आजम खान का बेहद करीबी माना जाता है. रुचि वीरा समाजवादी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं. बता दें कि अखिलेश यादव ने पहले मुरादाबाद सीट से एसटी हसन को टिकट दिया था और उन्होंने मंगलवार को नामांकन भी भर दिया था लेकिन आजम खान ने उनके टिकट को वापस करवाकर रुचि वीरा को देने की वकालत की थी. बता दें कि एसटी हसन ने पिछली बार मुरादाबाद से जीत हासिल की थी.

आजम खान के दबाव में कटा टिकट

पार्टी सूत्रों के मुताबिक एसटी हसन का टिकट आजम खान के दवाब में कटा है. अखिलेश यादव से जेल में मुलाकात के दौरान आजम खान ने रुचि वीरा को मुरादाबाद से चुनाव मैदान में उतारने की बात कही थी. इस मुलाकात के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि मुरादाबाद में उम्मीदवार के नाम में बदलाव हो सकता है. ये खबर फैलते ही मंगलवार देर शाम एसटी हसन के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया था और सड़क पर उतर आए थे. ऐसी खबर है कि एसटी हसन को रामपुर से चुनाव लड़ने को कहा गया है लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है.

अखिलेश ने क्यों मानी आजम की बात?

मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन और आजम खान के संबंध कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं. दोनों के बीच हमेशा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है. इस तरह आजम खान ने एक तीर से दो निशाना साधा है. आसम खान के कहने पर एक तरह एसटी हसन का टिकट कट गया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने रुचि वीरा को अपनी पसंदीदा सीट भी दिलवा दी. अखिलेश यादव किसी भी सूरत में चुनाव के समय आजम खान को नाराज नहीं करना चाहते हैं. अखिलेश जानते हैं कि अगर मुस्लिम वोट नाराज हुआ तो उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी. इसी वजह से समाजवादी पार्टी के रामपुर और मुरादाबाद के नेताओं में पिछले काफी समय से घमासान जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.