Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विपक्ष के हंगामे के बीच FCRA संशोधन विधेयक 2026 JPC के पास भेजा गया, जानें 31 सदस्यीय समिति में कौन ... आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर बलात्कार का आरोप: बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भ... 'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग... आईवीएफ दवाओं से प्रभावित होता है मां का दूध? जानिए IVF डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्... भोपाल में भारी बारिश का तांडव: बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट के टीले पर फंसे 7 युवक, रेस्क्यू कर बचाई जान ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड

छिंदवाड़ा ‘मोदीमय’ हो गया, भाजपा को हासिल होगा भारी बहुमत : मोहन यादव

42

छतरपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू के नामांकन जमा कराने के लिए छिंदवाड़ा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे से पहले आज कहा कि समूचा छिंदवाड़ा‘मोदीमय’हो गया है और भारतीय जनता पार्टी को इस बार हर ओर भारी बहुमत हासिल होने वाला है।

डॉ यादव ने आज छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू के नामांकन के लिए वहां रवाना होने के पूर्व अपने बयान में कहा कि आज पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इसके लिए जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट जा रहे हैं। छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में जिस प्रकार का माहौल दिख रहा है निश्चित रूप से भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो माहौल बना है, वह‘न भूतो न भविष्यति’है। छिंदवाड़ा‘मोदीमय’हो गया है।

बता दें कि छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह क्षेत्र है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने चुनाव जीता था। इस बार भी वे ही यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिक्रयोग है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई छिंदवाड़ा राज्य की एकमात्र संसदीय सीट है और भाजपा इस सीट को जीतने के लिए हर संभव कोशिश में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.