Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

MP में होली से पहले चुनावी रंग, मोदी गुलाल के साथ 64 हजार बूथ पर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता…

26

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले होली के त्यौहार पर भी सियासी रंग चढ़ने वाला है। दरअसल लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी मध्यप्रदेश में मोदी गुलाल के जरिये वोटर्स को साधने का अभियान चलाने जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि होली के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता 64 हजार बूथों पर मोदी गुलाल के साथ हर घर में दस्तक देंगे और हर घर मे मोदी की राम राम पहुचायेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि ये कार्यक्रम प्रदेश में बूथ स्तर तक चलाया जाएगा, जिसमें विशेष तौर पर महिला कार्यकर्ताओं की टोलियाँ तैयार की गई हैं।

महिला मोर्चे की कार्यकर्ता टोलियों के रूप में घर घर दस्तक देंगी। साथ ही शोकाकुल परिवारों में भी कार्यकर्ता बैठने जाएंगे। ये अभियान रँगपंचमी तक चलेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर वीडी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल झूठ के साथ सत्ता में पहुंचे और 100 करोड़ का शराब घोटाला किया। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।

वहीं दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह कुछ भी बोलते हैं इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाधार को एमपी से जनता ने बाहर किया था। दिग्विजय सिंह को पहले से हार का एहसास है, वे हिंदुत्व और संस्कृति पर प्रहार करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.