Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

अतिक्रमण हटाने गई टीम को भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने लौटाया, भवन अधिकारी को दे डाली मारने की धमकी

35

इंदौर: इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम को भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने मौके से लौटा दिया। मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने यह बेहद शर्मनाक है। घटना की जिम्मेदारी इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लेना चाहिए और उन्हें शहर की जनता को बताना चाहिए की निगम ने वापस लौटने का फैसला क्यों लिया।

दरअसल, इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम के साथ विरोध कर रहे रहवासियों का बवाल हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची विधायक उषा ठाकुर ने भवन अधिकारी को मार डालने की धमकी दे डाली। रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय पार्षद अश्विनी शुक्ला ने एक एक घर के मालिक से 5-5 लाख रुपए मांगे हैं। इसके बाद वहां विवाद की स्थिति बन गई।

विधायक उषा ठाकुर ने भवन अधिकारी को कहा कि यहां से नहीं गए तो मरोगे। भवन अधिकारी देवकीनंदन से कहा जिन्होंने तुम्हें भेजा है उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक कॉलोनी विधायक ऊषा ठाकुर के करीबी की है।

वहीं जनता भवन अधिकारी को मारने तक दौड़ पड़ी। मौके पर खड़ी पुलिस नजरा देखती रह गई। वहीं मंत्री ऊषा ठाकुर अवैध निर्माण हटाने से नाराज नजर आई। इसके बाद नगर निगम टीम बेरंग लौट गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.