Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम...

CM मोहन बोले- कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए लोग ही नहीं मिल रहे, दिग्विजय सिंह पर भी बोला जुबानी हमला

42

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस फिलहाल प्रत्याशियों को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। कांग्रेस की सूची जारी होने में देरी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कांग्रेस पर निशाना साथा है। उन्होंने कहा कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए लोग ही नहीं मिल रहे हैं।

सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खासकर भाजपा के पक्ष में जो बयार चल रही है। कांग्रेस के बड़े नेता लड़ने से मना कर रहे हैं। वे लगातार मना कर रहे हैं और कांग्रेस उनको लड़ाने पर तुली हुई हैं। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि चुनाव के लिए 30 साल बाद वापस अपने घर में क्यों आ रहे है?

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है। जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे, वहां कौन आपको मना कर रहा है। भाजपा का जनता बढ़ता जनाधार, जनता का जो विश्वास है, पीएम मोदी के काम पर जनता का भरोसा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.