Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाया इंजन को धक्का, सपा और कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

42

अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब रेल पटरी का निरीक्षण करने आए अधिकारियों की डीपीसी ट्रेन (इंजनयुक्त कोच) अचानक खराब हो गई और ‘शंटिंग’ इंजन नहीं होने के कारण रेल कर्मचारियों को धक्का लगाकर उसे लूप लाइन पर ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें कुछ लोग डीपीसी ट्रेन को धक्का लगाते हुए दिख रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। रेलवे के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को रेलवे के कुछ अधिकारी पटरी का निरीक्षण करने के लिए डीपीसी ट्रेन में सुलतानपुर की ओर से अमेठी स्थित निहालगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ आ रहे थे, रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले ही अधिकारियों का यह इंजनयुक्त डिब्बा मुख्य लाइन पर अचानक खराब हो गया, तकनीशियन ने उसकी खराबी दूर करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

अज्ञात शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
सूत्रों के मुताबिक चूंकि डीपीसी ट्रेन मुख्य लाइन पर खराब हुई थी इसलिए अन्य ट्रेनों के आवागमन में बाधा पैदा हुई, शंटिंग (एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने) के लिए कोई इंजन नहीं मिल पाने के कारण रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने डीपीसी ट्रेन को मजबूरन धक्का लगाकर मुख्य लाइन से लूप लाइन पर पहुंचाया। इसी बीच, किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से फैल गया।

सपा और कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधा निशाना
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वायरल वीडियो डालते हुए लिखा कि रेल मंत्री को तुरंत बुलवाओ, उनसे भी धक्का लगवाओ! लगता है भाजपा की ‘डबल इंजन की सरकार’ में आज इलेक्टोरल बॉण्ड का ईंधन नहीं पड़ा तभी अमेठी के निहालगढ़ क्रॉसिंग पर लोग धक्का लगाने पर मजबूर हैं। कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह वीडियो डाला और लिखा कि वादा था बुलेट ट्रेन का, अब ट्रेन को भी धक्का देना पड़ रहा है। मोदी सरकार में हर सेक्टर तबाह हुआ है। रेलवे का काफी नुकसान हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.