Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

मुंह में ठूंसी गिट्टी, शरीर पर जगह-जगह जख्म… 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या

17

बिहार के भोजपुर में एक नाबालिग का शव मिला है. हत्या करने वालों ने नाबालिग के मुंह में गिट्टी ठूंसकर उसे मौत के घाट उतारा है. हत्या के बाद फेंक देने की अंशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने जब लाश को देखा तो तुरंत ह सिन्हा थाना को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत इकट्ठा किए. वहीं दूसरी तरफ हत्या को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर दिया.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का है. गांव के रहने वाले दशरथ शाह के 12 साल के बेटे प्रिंस कुमार का शव गांव के बाहर परशुरामपुर बधार स्थित गेहूं के खेत में बरामद हुआ है. प्रिंस घर का इकलौता बेटा था. वहीं परिजनों का कहना है कि बुधवार को स्कूल में घंटी बजाने को लेकर स्कूल के ही आठवीं क्लास के पवन यादव से प्रिंस का विवाद हुआ था. स्कूली झगड़े के बाद पवन ने प्रिंस को जान से मारने की धमकी दी थी. गुरुवार को प्रिंस स्कूल गया था, लेकिन स्कूल से वापस घर नहीं लौटा. जिसके बाद उसकी खोजबीन की गई.

सुबह यह जानकारी मिली प्रिंस का शव गेहूं के खेत में पड़ा हुआ है. उसके मुंह में गिट्टी डाल कर उसकी निर्मम हत्या की गई है. प्रिंस कुमार के पिता दशरथ शाह राजमिस्त्री का काम करते है. प्रिंस की मां सुशीला देवी गृहिणी है जबकि उसकी तीन बहनें नेहा, सीमा और मुस्कान हैं. नेहा की शादी हो चुकी है और दो बहने पढ़ाई करती है. मृतक भी अभी सातवीं क्लास में पढ़ता था. प्रिंस की निर्मम हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. जिसके बाद उन्होंने सिन्हा रोड को जाम कर दिया.

ग्रामीणों ने पुलिस से हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की अपील की. सड़क पर आगजनी कर उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. वहीं शव मिलने की सूचना मिलने के बाद सिन्हा थाना की पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर घर भेजा है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.