भोपाल: कांग्रेस को विंध्य से आज डबल झटका लगने वाला है। जहां दो बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो विंध्य के नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह और सतना नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर आज बीजेपी ज्वाइन करेंगे।
बता दें कि सुधीर सिंह 2009 में सतना से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं। वहीं यादवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी से बागी होकर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। उन्होंने 2023 का विधानसभा का चुनाव बसपा से लड़ा था। यादवेंद्र सिंह कांग्रेस से विधायक रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.