Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

वृंदावन में बांके बिहारी ने भक्तों के साथ खेली फूलों वाली होली, प्रेम के रंग में रंगे भक्त

35

फाल्गुन माह की शुरुआत होते ही ब्रज की गलियों में होली की धूम शुरू हो जाती है। वैसे तो होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा लेकिन लड्डू होली के साथ ब्रज में होली की शुरुआत हो चुकी है। पहले लड्डू होली फिर लठ्मार होली और उसके बाद अब वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली खेली गई। बांके बिहारी ने फूलों के द्वारा भक्तों पर अपनी कृपा बरसाई।

श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवाधिकारी राजू गोस्वामी जी ने बताया कि इस दौरान मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिली। फूलों की होली शुरू होने से पहले से भक्त मंदिर में जमा होने शुरू हो गए। इसके थोड़ी देर बाद ही पूरा भवन फूलों से भर गया। इस दौरान चारों तरफ से भक्तों के ऊपर फूलों की बरसात होने लगती है। फूलों से भरे भवन के साथ सारा वातावरण काफी खुशनुमा और सकारात्मक हो जाता है।  इस मनमोहक पल को हमेशा याद रखने के लिए लोगों ने इसे अपने फ़ोन के कैमरों में कैद कर लिया। देश- विदेश से भक्त फूलों वाली होली को खेलने के लिए आते हैं। फूलों वाली होली एक शांत और सुरम्य अनुभव प्रदान करती है जो सुंदरता के साथ-साथ हमे प्रकृति से जुड़े रहने का सन्देश देती है।

हालांकि होली का मजा तो रंगों के साथ आता है लेकिन फूलों वाली होली की तो बात ही निराली है। फूलों की होली शांति और सद्भाव का प्रतीक हैं। बात करें वृन्दावन की तो यहां की होली बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.