Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर ली चुटकी, कहा – कांग्रेस ठिकाने तक नहीं हैं

25

भोपाल : मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानों का वार पलटवार शुरू हो गया है। भाजपा नेता लगातार कांग्रेस को घेरते हुए नजर आते हैं, तो कांग्रेस के नेता भी उनके बयानों का जवाब देते नजर आते हैं। इसी कड़ी में एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर चुटकी ली है।

ठिकाने में नहीं है कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, चुनाव के तारीख की घोषणा हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों में अधिकांश प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। लोकतंत्र में हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां स्वस्थ रहें और अपने मैदान पकड़े, लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी कांग्रेस ठिकाने तक नहीं हैं। अभी कांग्रेस के 18 प्रत्याशी घोषित किये जाना बाकी है।

आज सीधी दौरे पर रहेंगे सीएम यादव

सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि, उम्मीदकर्ता हूं कि मध्यप्रदेश में जिस प्रकार का हमारा अपना वातावरण दिख रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का है और जनता का रिस्पांस भी है। आज से हमारे प्रत्याशियों का नामांकन फॉर्म भरने का क्रम जारी है। आज मैं सीधी में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन फॉर्म भरवाने जा रहा हूं, मेरे साथ वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल जी भी जा रहे हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि लोकतंत्र में जल्दी से प्रत्याशी मैदान में आए तो चुनाव हो जाए, लेकिन क्या करें कांग्रेस के संकट इतने हैं कि वो निपट ही नहीं रहें है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.