Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...

ये कैसी जोड़ी, शादी से पहले शौक पूरे करने मंगेतर के साथ मिलकर करती थी मोबाइल स्नेचिंग

41

उज्जैन। शादी से पहले शौक पूरे करने के लिए एक युवक अपनी मंगेतर के साथ मिलकर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपितों से सस्ते दाम पर मोबाइल खरीदने वाले दो युवकों को भी पकड़ा है। आरोपित युवती नर्सिंग का कोर्स कर चुकी है। युवक मोबाइल एसेसरीज की दुकान संचालित करता है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मोहित गुप्ता निवासी अंजूश्री कालोनी 10 मार्च को महावीर एवेन्यू कालोनी के बाहर से पैदल गुजर रहे थे। उसी दौरान एक दोपहिया वाहन पर युवक-युवती आए और मोबाइल छीनकर ले गए थे। दूसरी वारदात युवक-युवती ने 13 मार्च को अंजाम दी थी।

मुनि नगर चौराहे पर सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त रूद्रकुमार शर्मा उम्र 64 वर्ष निवासी अमरनाथ एवेन्यू 13 मार्च को शर्मा दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने के लिए दो तालाब के समीप स्थित पेट्रोल पंप गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान दोपहिया वाहन सवार युवक-युवती आए थे। पीछे बैठी युवती ने शर्मा का मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद दोनों तेजी से फरार हो गए थे।

उज्जैन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने पीयूष माली उम्र 19 वर्ष निवासी जूना सोमवारिया तिलकेश्वर कालोनी व दीपिका निवासी बड़नगर को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के कब्जे से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं।

एसपी शर्मा ने बताया कि पीयूष मोबाइल एसेसरीज की दुकान संचालित करता है। वहीं दीपिका नर्सिंग का कोर्स कर चुकी है। दोनों के बीच कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते दिनों दोनों ने सगाई भी कर ली। शादी से पहले शौक पूरे करने के लिए रुपये नहीं होने के कारण मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

बीते डेढ़ माह से दोनों वारदात कर रहे थे। आरोपितों से सस्ते दाम पर मोबाइल खरीदने वाले गोविंद उर्फ राज चौहान निवासी बेगमपुरा तथा फरदीन पुत्र फिरोज खान निवासी ग्यास का बाड़ा काजीपुरा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने मात्र चार से पांच हजार रुपये में लूट के मोबाइल खरीदे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.