Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इस बार भव्य राम मंदिर में मनाई जाएगी धूमधाम से होली, रामलला को लगेंगे 56 भोग

22

उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में इस बार मनाई जाने वाली होली (Holi 2024) सभी के आकर्षण का केंद्र बनेगी। रामलला (Ramlala) यहां पर 495 साल बाद होली खेलेंगे। इसलिए राम मंदिर में इस बार धूमधाम से होली मनाने को लेकर तैयारियां की जा रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस बार राम मंदिर में धूमधाम से होली मनाने की तैयारी की जा रही है। इस भव्य मंदिर में रामलला की पहली होली है। इसलिए यह सभी रामभक्तों के आकर्षण का केंद्र होगी। ट्रस्ट ने इसकी योजना बनानी भी शुरू कर दी है। होली का स्वरूप क्या होना चाहिए, इस पर पुजारियों से चर्चा चल रही है। राम मंदिर में पहली होली को लेकर राम भक्तों, संत-धर्माचार्यों में भी काफी उत्साह है। सभी रामभक्त होली को धूमधाम से मनाएंगे।

होली के उत्सव को लेकर श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार भक्तों को रामलला के साथ होली खेलने का अवसर मिले, ऐसी तैयारी की जा रही है। रामलला को नए वस्त्र धारणकराकर विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। होली पर रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और फिर यह प्रसाद राम भक्तों में बांटा जाएगा। इसके बाद अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का उत्सव मनाएंगे। राममंदिर के गर्भगृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, होली के गीतों व पदों का गायन होगा। पूरे उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा।

जानें होली 2024 की तारीख ?  
होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा और होली 25 मार्च को मनाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.