Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आचार संहिता से पहले पेंशनर्स को राहत, DR में हुई 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, राज्य सरकार ने किया ऐलान

38

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 आचार संहिता लगने से पहले मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे दी है। एमपी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने (DA Hike) का फैसला किया है। जिसके आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है।

पेंशनर्स के डीआर में इजाफा

 वहीं बता दें कि आचार संहिता कुछ घंटे पहले एक और बड़ा फ़ैसला राज्य सरकार की ओर से लिया गया है। सरकार ने साढ़े चार लाख पेंशनर्स को भी इतना ही भत्ता दिए जाने के आदेश जारी कर दिए है। आदेश में पेंशनर्स को 1 मार्च 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई राहत भत्ता दिए जाने के आदेश दिए गए। अब अप्रैल की पेंशन में इसका भुगतान किया जाएगा।

महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद अब 46% की दर से भुगतान होगा। पहले अब 42 फ़ीसदी मिलता था अब उसकी जगह 46 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता। बढ़ा हुआ भत्ता 1 मार्च 2024 से माना जाएगा अप्रैल महीने में होगा भुगतान। राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में जुलाई, 2023 से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वित्त विभाग द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा। प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों को बधाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.