Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

मुंबई ने फाइनल में विदर्भ को हराया, 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

53

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी का खिताब एक बार फिर से जीत लिया है. उसने फाइनल में विदर्भ को 169 रन से हराते हुए ये सफलता हासिल की. मुंबई ने विदर्भ के सामने 538 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था, जिसे हासिल कर पाने विदर्भ की टीम नाकाम रही. इसी के साथ रणजी इतिहास की इस सबसे सफल टीम ने अपने कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जोड़ ली है. ये मुंबई की टीम का 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब है.

मुंबई ने विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी की पिच पर खिताब के लिए चले आ रहे अपने 9 साल के इंतजार को भी खत्म किया. उसने आखिरी बार ये खिताब 2015-16 में जीता था. बात अगर विदर्भ की करें तो ये तीसरी बार था जब वो रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रहा था. इससे पहले खेले दोनों फाइनल उसने जीते थे. लेकिन इस बार वो चैंपियन नहीं बन सका और ट्रॉफी मुंबई की हो गई.

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई से मिले बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन ही बना सकी और जीत के लक्ष्य से 169 रन दूर रह गई. मुंबई की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट तनुश कोटियान ने लिए. विदर्भ के लिए ए. वाडकर ने शतक जमाया. इनके अलावा करुण नायर और हर्ष दुबे ने अर्धशतक लगाया, पर वो टीम को जीत दिलाने को काफी नहीं रहे.

इससे पहले मुंबई के लिए दूसरी पारी में मुशीर खान ने शतक, खराब फॉर्म से वापसी करते हुए अजिंक्य रहाणे ने 73 रन और श्रेयस अय्यर ने 95 रन बनाए. इनके अलावा शम्स मुलानी ने भी अर्धशतक लगाया. नतीजा ये हुआ कि मुंबई ने 418 रन बना दिए.

इससे पहले मुंबई ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए थे. जवाब में विदर्भ की टीम का हाल और भी बुरा हुआ और वो अपनी पहली पारी में सिर्फ 105 रन ही बना सकी थी, जिसका खामियाजा उसे मैच में आगे भुगतना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.